26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से छह बच्चे फरार

ग्वालियर, 25 जनवरी । ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपराधी फरार हो गए हैं। इन छह बाल अपराधियों में से तीन वे हैं, जिन पर सेवानिवृत्त डीजीपी की नातिन की हत्या का आरोप है। सभी बाल अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग सवा नौ बजे थाटीपुर क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह बच्चे सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर छह फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए। फरार हुए बच्चों ने होमगार्ड जवान टीकाराम को धक्का दिया और भाग खड़े हुए।

सुरक्षाकर्मी ने एक बाल अपराधी को दबोच लिया और वह भागने में सफल नहीं हो पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो छह नाबालिग आरोपी फरार हुए हैं उनमें से तीन वे आरोपी है जिन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन की हत्या की थी।

इसके अलावा एक पर मुरैना में व्यापारी की गोली मार हत्या का आरोप है तो वहीं एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी है। अन्य आर्म्स एक्ट का आरोपी है, जिस पर हत्या के प्रयास का भी मामला चल रहा है। बाल संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

रेलवे कोचिंग डिपो के वाहन स्टैंड से एक्टिवा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Newsdesk

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

महाकौशल क्षेत्र को मिलेगी भेड़ाघाट पूलिंग सबस्टेशन से 600 मेगावाट बिजली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading