24 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

विशाखापत्तनम में तहसीलदार की हत्या

विशाखापत्तनम, 3 फरवरी । विशाखापत्तनम के उपनगर कोम्माडी में एक सरकारी अधिकारी की एक अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अपाॅर्टमेंट परिसर के तहखाने में शुक्रवार रात को एक हमलावर ने तहसीलदार रामनैया पर लोहे की छड़ों से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, किराए के फ्लैट में रहने वाले तहसीलदार रात करीब 8 बजे ऑफिस से घर पहुंचे। रात करीब सवा दस बजे उनके पास एक फोन आया और वह एक व्यक्ति से मिलने के लिए नीचे गए।

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई और हमलावर ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और भाग निकला। रामनैय्या के सिर पर चोटें आईं।

शोर सुनकर इमारत के सुरक्षा कर्मचारी घटनास्‍थल की ओर भागे। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकि‍न शनिवार तड़के उन्‍होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

पुलिस आयुक्त ए रविशंकर और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

रामनैया को दो दिन पहले चिनगाडाली (विशाखापत्तनम ग्रामीण) से विजयनगरम जिले के बंटुपल्ली में स्थानांतरित किया गया था।

वह एक दशक पहले राजस्व विभाग में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading