30.1 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडमनोरंजन

मिथुन के बेटे मिमोह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही मुंबई पुलिस

मुंबई, 17 अक्टूबर | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और अभिनेता महाअक्षय उर्फ मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद एच बांगर ने आईएएनएस को बताया, “हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं।”

शिकायतकर्ता ने मिमोह की मां (मिथुन की पत्नी) और पूर्व अभिनेत्री योगिता बाली को भी सह-आरोपी बनाया है।

शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि वह 2015 से मिमोह के साथ संबंध में थी। मिमोह ने उससे शादी करने का वादा किया और फिर इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि मिमोह ने उसे अपने घर बुलाया और जबरन ड्रिंक देकर शारीरिक संबंध बनाए।

उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तो मिमोह ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने उसे कुछ गोलियां दीं जिससे उसका गर्भपात हो गया।

महिला ने यह भी दावा किया कि जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाली थी तो मिमोह की मां ने उसे धमकाया।

36 वर्षीय मिमोह का 2018 में टेलीविजन अभिनेत्री मदालसा शर्मा से विवाह हुआ था। मिमोह ने 2008 में ‘जिमी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही ‘हॉन्टेड 3 डी’, ‘लूट’ और ‘इश्केदारियां’ आदि फिल्मों में अभिनय किया।

अन्य ख़बरें

माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading