22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में दो ट्रकों व निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत

विजयवाड़ा, 10 फरवरी । आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में शनिवार तड़के दो ट्रकों और एक निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना कावली-मुसुनुरु टोल प्लाजा के पास उस समय हुई जब ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक ने दूसरे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी और दूसरा ट्रक सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया।

टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

निजी ट्रैवल्स की बस चेन्नई से हैदराबाद जा रही थी। इसमें 42 यात्री सवार थे।

हादसे के कारण हाईवे पर भीषण जाम लग गया। नेल्लोर से विजयवाड़ा की ओर जाने वाले वाहन दो किलोमीटर लंबे जाम में फंस गए।

राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने हादसे पर दुख और गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading