22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 21 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश :- बिजनौर में 21 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार रात को कोतवाली शहर थाना अंतर्गत केनजीबाबाद-बिजनौर रोड पर टाटा शोरूम के पास आम के बाग में 21 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। मृतक की पहचान निवासी गांव पैंदा बिजेंद्र पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई।

थाना कोतवाली शहर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू/बेल्ट व मृतक के मोबाइल फोन/कपडे आदि सहित किया गिरफ्तार।

अवगत कराना है कि दिनांक 12.02.2024 को थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत नजीबाबाद बिजनौर मार्ग पर टाटा शोरूम के पास आम के बाग में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। मृतक की शिनाख्त बिजेन्द्र (उम्र करीब 21 वर्ष) पुत्र बुद्ध सिंह निवासी ग्राम पँदा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर के रुप में हुई। सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्कवायड द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये। मृतक के भाई मुनेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 132/24 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में शाहिद पुत्र जफर व आकिब पुत्र नियाजुद्दीन निवासीगण ग्राम पैदा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। कार्यवाही –

आज दिनांक 13.02.2024 को थाना कोतवाली शहर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1-शाहिद पुत्र जफर व 2-आकिब पुत्र नियाजुद्दीन निवासीगण ग्राम पैदा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रुयक्त आरीनुमा चाकू व मृतक का मोबाइल फोन व कपडे आदि बरामद किये गये। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 404/201 भादवि की वृद्धि की गयी है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading