22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

आंध्र में खड़े ट्रक से टकराई बस, चार की मौत

विजयवाड़ा, 26 फरवरी । आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में सोमवार सुबह एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

यह घटना प्रथीपाडु मंडल में पदलम्मा मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक जो ओडिशा से बापटला की ओर जा रहा था, उसका टायर पंचर हो गया था और चालक ने वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया था।

इस दौरान विशाखापत्तनम से राजामहेंद्रवरम जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

पंचर ठीक कर रहे तीन लोगों और एक पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और राजामहेंद्रवरम पहुंच गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading