18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक और पीडीपी पर जमकर साधा निशाना

श्रीनगर, 8 मार्च । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जोरदार निशाना साधा। तीनों इंडिया ब्लॉक के घटक हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारेबाजी करने वालों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले से विपक्ष को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा, “मैं कभी-भी इस तरह के नारों के पक्ष में नहीं रहा। इस तरह के नारों से खुद को नुकसान पहुंचता है। ये सेल्फ गोल की तरह होते हैं। चौकीदार, अडानी-अंबानी, राफेल, परिवार ये सभी मुद्दे काम नहीं आने वाले। हमने परिवारवाद का मुद्दा उठाकर बीजेपी को मकसद दे दिया है। वो कहते हैं कि पीएम मोदी उन सभी लोगों के हैं, जिनके पास अपना परिवार नहीं है और हमारे पास इसका जवाब नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अब इस तरह के नारों से मतदाताओं को कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है। अब उन्हें उन सभी समस्याओं का समाधान चाहिए, जो कि वह वर्तमान में फेस कर रहे हैं।

उमर ने कहा, “हमें उन सभी समस्याओं के बारे में बात करनी चाहिए, जो कि लोग वर्तमान में वो फेस कर रहे हैं। अब मतदाताओं की दिलचस्पी इन्हीं सब विषयों में है।”

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “नेशनल कांफ्रेंस ने दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग सीट कांग्रेस को देने की पेशकश की है।”

उन्होंने कहा, “क्या कभी सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी दक्षिण कश्मीर से चुनाव लड़ी हैं? फिलहाल, नेशनल कांफ्रेंस को इससे कोई आपत्ति नहीं है, मगर हम इस सीट को कैसे पीडीपी को दे सकते हैं, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर थी? यह एनसी नहीं, बल्कि जनता है, जिसने पीडीपी को अनंतनाग लोकसभा सीट से दूर रखा।”

उन्होंने कहा कि पीडीपी अलायंस की बात तो करती है, लकिन निशाना अपने ट्वीट के जरिए नेशनल कांफ्रेंस को ही बनाती है।

उमर अब्दुल्ला ने आगे सवाल किया, “पिछले दो सालों में पीडीपी ने बीजेपी पर कम और नेशनल कांफ्रेंस पर ज्यादा हमला किया है। जब गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा था, तो पीडीपी भी उस खेमे में शामिल हो गई थी। यह किस तरह का गठबंधन धर्म है?

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अनंतनाग सीट न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी ने जीती थी।

इंडिया गठबंधन पर उमर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस जम्मू क्षेत्र की दो सीटें कांग्रेस को देने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटें हैं और नेशलन कांफ्रेंस के पास इंडिया गठबंधन को देने के लिए कुछ खास नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे, तो इस पर बात करेंगे।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment