24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

नई शिक्षा नीति देश के लिए जरूरी : मुख्यमंत्री मोहन यादव

सागर, 13 मार्च । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करते हुए कहा कि सागर राज्य का ऐसा जिला है, जहां एक नहीं दो-दो विश्वविद्यालय हैं। यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है तो दूसरा राज्य का विश्वविद्यालय शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. हरी सिंह गौर को स्मरण किया और उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की भी चर्चा की।

डॉ. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिल चुका है और अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया और कहा कि रानी अवंती बाई ऐसी वीरांगना रही हैं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपना बलिदान दे दिया। उनके नाम पर सागर में विश्वविद्यालय शुरू किया जा रहा है।

नई शिक्षा नीति को देश के लिए जरूरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक लॉर्ड मैकाले की शिक्षा प्रणाली पर काम होता था, लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति लाकर बड़ा बदलाव किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले को कई और सौगातें भी दी।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading