19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर पहुंचे अनिल बलूनी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

श्रीनगर, 20 मार्च । लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में वोटिंग होनी है। इसी बीच पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी के श्रीनगर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भी जनता का अभिवादन किया। इस दौरान अनिल बलूनी के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता विकास केंद्रित सोच के साथ आगे बढ़ रही है और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने पौड़ी में उत्तराखंड के गौरव देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को समर्पित एक तारामंडल एवं माउंटेन म्यूजियम के निर्माण की आधारशिला रखी है, जो पौड़ी को पर्यटन का केंद्र बनाएगी। अगले पांच साल में गढ़वाल का मुकुट पौड़ी विकास की नई इबारत लिखेगा और ‘विकसित उत्तराखंड, विकसित गढ़वाल’ के सपने को साकार करेगा।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment