July 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी कमान

नई दिल्ली, 21 मार्च । आईपीएल 2024 के आगाज से पहले सीएसके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, और अब ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभालेंगे।

धोनी ने पिछले ही सीजन में चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल जिताया था और अब उन्होंने टीम की कमान गायकवाड़ को सौंप दी है।

आईपीएल 2024 से पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के एक फेसबुक पोस्ट ने फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया था। ‘नए सीजन और नई ‘भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!’ ये वो शब्द हैं जो एमएस धोनी ने अपने पोस्ट में लिखे थे। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस धोनी की नई भूमिका को लेकर सवाल पूछ रहे थे। हर कोई उनके नए रोल के बारे में जानने के लिए बेताब था।

अब आईपीएल 2024 से ठीक एक दिन पहले इसका खुलासा हो गया है। वो आईपीएल खेलेंगे लेकिन कप्तान के रूप में नहीं। इस सीजन में धोनी सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर नजर आएंगे।

आईपीएल 2024 की 22 मार्च से शुरुआत होनी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी।

अन्य ख़बरें

ब्रूनो गुइमारेस के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार, एडी होवे बोले- फैसला मेरे हाथ में नहीं

Newsdesk

अनाहत ने रचा इतिहास, पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनीं

Newsdesk

यह पदक बहुत मायने रखता है, आईएसएसएफ विश्व कप में पदक जीतने के बाद बोलीं संयम विज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading