25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में, जेपी नड्डा 3 को पिथौरागढ़ और विकासनगर में करेंगे जनसभा

देहरादून/रुद्रपुर, 30 मार्च । उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर रैली से राज्य में स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रही है।

पीएम 2 अप्रैल को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की जनसभा तय होने की पुष्टि की है। भाजपा ने प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। वहीं, तीन अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ और विकासनगर में जनसभा करेंगे।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment