19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हैदराबाद में केटीआर के खिलाफ केस दर्ज

हैदराबाद, 30 मार्च । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। केटीआर ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आलाकमान को 2,500 करोड़ रुपये भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस नेता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेता की शिकायत पर हनमकोंडा थाने में एक शून्य एफआईआर दर्ज की गई और उसे हैदराबाद के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया।

कांग्रेस नेता श्रीनिवास राव ने हनमकोंडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। केटीआर पर आईपीसी की धारा 504 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है।

केटीआर ने मंगलवार को बीआरएस नेताओं की एक बैठक में कहा था, ”रेवंत रेड्डी के खिलाफ आरोप सामने आए हैं कि वह राज्य में व्यापारियों से पैसे वसूल रहे हैं और इसे दिल्ली आलाकमान को भेज रहे हैं।”

केटीआर ने आरोप लगाया था कि रेवंत रेड्डी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहले ही 2,500 करोड़ रुपये दिल्ली भेज दिए हैं। इतनी बड़ी रकम इकट्ठा करने के लिए रेवंत रेड्डी ने कथित तौर पर मंजूरी न मिलने की धमकी देकर रियल एस्टेट हितधारकों पर फंड के लिए दबाव डालते हुए पिछले तीन महीनों में इमारतों और लेआउट के लिए अनुमति जारी करने पर रोक लगा दी।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment