September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर

इंदौर, 3 अप्रैल । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ओवरटेक करती बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गई और पिता की हालत गंभीर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राऊ के तेजाजी नगर में बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ।

नावदा पंथ से करण सिंह चौहान अपनी पत्नी छाया और 17 साल की बेटी दिव्यांशी के साथ ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान तेजाजी नगर से खंडवा रोड की तरफ बढ़ते वक्त ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, करण सिंह बाइक से ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक बाइक सवारों को कुचलते हुए निकल गया।

इस हादसे में छाया और उसकी बेटी दिव्यांशी की मौत हो गई, जबकि करण सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading