18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंडिया गठबंधन के लिए यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे संजय सिंह

लखनऊ, 5 अप्रैल । यूं तो उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है, लेकिन अभी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए संजय सिंह सूबे में इंडिया गठबंधन के पक्ष में पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करते दिखेंगे।

इस बीच, संजय सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “मैंने 6 महीने सलाखों के पीछे बिताए हैं, जिससे हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। अब हम इस संदेश को पूरे देश में लेकर जाएंगे और मैं आपको बता दूं कि ये आम आदमी पार्टी ही है, जिसने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाए जेल जाने को ज्यादा तवज्जो दिया।”

बता दें, संजय सिंह को बुधवार को जमानत मिली। उन्हें नई आबकारी नीति मामले में छह महीन पहले गिरफ्तार किया गया था।

पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर संजय सिंह उन राज्यों का भी दौरा करेंगे, जहां आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है या जहां पार्टी ने इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करने का ऐलान किया है।

सिंह ने कहा, “जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से कार्यकर्ता मुझसे मिलने आए। बीजेपी ने हमारे शीर्ष नेतृत्व को सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि, इस घटना से हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर तो चोट पहुंची है, लेकिन हम दोबारा से पटरी पर आएंगे।”

वहीं, आप नेता ने इस बात पर हैरानी जताई कि कैसे कांग्रेस से बड़ी संख्या में नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। दूसरी तरफ, ऐसी विकट परिस्थिति में जब आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेता सलाखों के पीछे हैं, हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment