19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल गांधी की सभा के पोस्टर में भाजपा उम्मीदवार की तस्वीर !

मंडला/भोपाल, 8 अप्रैल । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंडला संसदीय क्षेत्र के धनोरा में होने वाली जनसभा के मंच पर लगे पोस्टर ने हर किसी को चौंका दिया। इस पोस्टर में भाजपा के उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर थी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का सोमवार को मध्य प्रदेश का पहला दौरा है और वह जनजातीय वर्ग के लिए आरक्षित मंडला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में सभा करने आ रहे हैं।

यह जनसभा धनोरा में है और जो मंच बनाया गया है, उसमें पीछे एक बहुत बड़ा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ भाजपा के उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की भी तस्वीर नजर आई। बाद में इस तस्वीर को ढक दिया गया और कांग्रेस के नेता की तस्वीर लगाई गई।

इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुटकी ली और कहा कि जिस मंच पर कांग्रेस के प्रत्याशी का फोटो लगना चाहिए वहां भाजपा के प्रत्याशी का फोटो लगा। इसका मतलब साफ है कि चुनाव से पहले ही उन्होंने हार मान ली है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment