36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोपी मो. सद्दाम को ईडी ने रिमांड पर लिया

रांची, 9 अप्रैल । झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपी मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। पीएमएलए की विशेष अदालत ने उसकी चार दिन की रिमांड को मंजूरी दी है।

सद्दाम जमीन के फर्जीवाड़े के दो अलग-अलग मामलों में पहले से जेल में बंद है। अब उससे हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में पूछताछ की जाएगी। ईडी ने पिछले साल सद्दाम के ठिकाने पर छापेमारी में 36 भूखंडों के डीड बरामद किए थे।

जानकारी मिली है कि इनमें से कुछ डीड उस जमीन के भी हैं, जिस पर अवैध कब्जे के मामले में ईडी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है। सद्दाम ने इस जमीन का फर्जी डीड तैयार किया है।

बता दें कि ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल की 8.46 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट और हेमंत सोरेन के दोस्त विनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ 30 मार्च को कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन फाइल किया है। अब इसी मामले में आगे जांच बढ़ाते हुए मोहम्मद सद्दाम से पूछताछ की जाएगी।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading