September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 की मौत

रायपुर, 10 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में रायपुर÷दुर्ग मार्ग पर एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी तादाद कर्मचारी घायल हैं।

कुम्हारी स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से भरी बस कुम्हारी टोल प्लाजा के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

मौके पर पहुंचे राजनांदगांव के सांसद और भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया है कि हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हुई है।

बताया गया है कि इस बस में एक कंपनी के लगभग 40 कर्मचारी सवार थे और यह बस रायपुर-दुर्ग मार्ग पर दौड़ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर कहा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading