34.1 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कहा, राहुल गांधी एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे

तिरुवनंतपुरम, 20 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे। एशियानेट टीवी चैनल से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ये बात कही।

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के ‘युवराज’ उत्तर भारत से भाग गए हैं और दक्षिण भारत के वायनाड में उन्होंने शरण ली है। उनके दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की घोषणा वायनाड में चुनाव खत्म होने के बाद की जाएगी, 26 अप्रैल के बाद।”

पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ पिनाराई विजयन सरकार की भी आलोचना की और कहा कि राज्य सरकार ने गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के लिए जीना कठिन कर दिया है। सरकार राजभवन को पैसे नहीं दे रही है।

उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है और कहा कि वे भ्रष्टाचार मिटाने के लिए वो अपना काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक में जनेऊ विवाद फिर भड़का : छात्र को ‘जबरन’ पवित्र धागा हटाने को कहने पर विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

केरल: पथानामथिट्टा जिले में ‘युवा आपदा मित्र’ प्रोजेक्ट का आगाज

Newsdesk

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: 731 पदों पर आवेदन शुरू, 15 मई अंतिम तिथि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading