September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज राजस्थान व छत्तीसगढ़ में करेंगे रैली

नई दिल्ली, 23 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा व महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी मंगलवार को 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:45 बजे जांजगीर-चांपा में और शाम 5 बजे महासमुंद में जनसभा करेंगे।

माना जा रहा है कि तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर लगातार हमला बोल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी विपक्षी दलों पर निशाना साध सकते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पीएम मोदी बजरंगबली, भगवान श्रीराम और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए एक बार फिर से विरोधी दलों को घेरने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी माना जाता है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading