24.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों को किया गया रेस्क्यू

गाजियाबाद, 24 अप्रैल । गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई। चार लोग इस फैक्ट्री में फंस गए। जिन्हें फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रेस्क्यू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गाजियाबाद के फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, फायर स्टेशन मोदीनगर में बीती रात 3 बजे हॉली स्टार एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में कपड़े बनाने की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मोदीनगर से 2 फायर टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर जाकर फायर कर्मचारियों ने देखा तो आग भवन के तीनों तल पर फैली हुई थी। आग की लपटें और काला धुआं बहुत तेज था। आग बहुत तेजी से फैल रही थी।

फायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फायर फाइटिंग शुरू कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फायर स्टेशन कोतवाली से 2 फायर टैंकर और घटनास्थल पर बुलाए।

फायर यूनिट ने तृतीय तल पर आग में फंसे 4 लोगों को लैडर लगाकर सकुशल बाहर निकाला। इनके नाम हैं — हेमंत कुमार, सूरज, सुरेन्द्र और उपेन्द्र।

फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया और आग को पूर्ण रूप से शांत किया।

फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते समय आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित बचा लिया, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading