18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नागपुर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नागपुर, 29 अप्रैल । नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ईमेल सोमवार सुबह 10 बजे के करीब भेजा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ईमेल एयरपोर्ट डायरेक्टर के मेल आईडी पर भेजा गया है, जिसके बाद इसकी शिकायत एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को की गई। नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में भी इसकी शिकायत की जाएगी।

ई मेल से धमकी मिलने की पुष्टि एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रुई ने की और कहा कि सुबह ऑफिस समय में ही ये मेल भेजा गया। कई एयरपोर्ट को इस तरह के मेल किए गए हैं।

ई मेल मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट पार्किंग स्थल पर सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट के चारों तरफ गश्त की जा रही है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment