24 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षाओं में बालिकाओं ने मारी बाजी

रायपुर, 9 मई । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। दोनों ही परीक्षाओं में बालिकाओं ने बाजी मारी है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए नतीजों में वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें बालिकाएं बालकों से आगे रही हैं।

लड़कियों के नतीजे का प्रतिशत 79.35 तथा लड़कों का प्रतिशत 71.12 रहा। वहीं, हायर सेकेंडरी परीक्षा में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस परीक्षा में भी बालिकाएं आगे रही हैं। उनकी सफलता का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 रहा।

घोषित किए गए नतीजों में 10वीं के टॉप-10 में 59 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है, जिसमें जशपुर की सिमरन सब्बा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं की टॉप-10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल हैं, जिसमें सरायपाली की महक अग्रवाल ने प्रथम स्थान पाया।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading