19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमनोरंजनहॉलीवुड

अब एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं फिल्म, एलन मस्क ने किया ऐलान

elon musk

नई दिल्ली, 10 मई । टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सोशल मीडिया एक्स यूजर्स फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर मोनेटाइजेशन के जरिए आय अर्जित कर सकते हैं।

अपनी बहन टोस्का मस्क (जो कि स्ट्रीमिंग सर्विस पेशनफ्लिक की सह-संस्थापक हैं) को जवाब देते हुए मस्क ने कहा, “यूजर्स अब एक्स पर फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को आसानी से पोस्ट कर सब्सक्रिप्शन के जरिए मोनेटाइजेशन का फायदा उठा सकते हैं।”

टोस्का ने अगले पोस्ट में लिखा कि लोग अब एक्स पर फिल्म देख रहे हैं। यह काफी अच्छा है। कुछ यूजर्स ने इस दौरान मस्क को सलाह दी कि बिना सब्सक्रिप्शन लिए फिल्म देखने के लिए उन्हें एक वन टाइम फीस भी रखनी चाहिए।

इसके अलावा मस्क ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि ‘एआई ऑडियंस’ फीचर जल्द ही आने वाला है।

उन्होंने इस नए फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी मदद से आप ऐड के लिए अपनी टारगेट ऑडियंस तक जल्द ही पहुंच सकते हैं। हमारा एआई सिस्टम कुछ ही सेकंड्स में आपके ऐड के लिए उपयुक्त यूजर्स का एक पूल तैयार कर देगा।

बता दें, एलन मस्क ने एक्स (पूर्व ट्विटर) को अक्टूबर 2022 में खरीदा था। तब से लेकर अब तक मस्क कंपनी का नाम बदलकर एक्स कर चुके हैं। इसके साथ ही कंटेंट पोस्ट करने पर मोनेटाइजेशन जैसे कई फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment