23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल वॉर कैबिनेट ने आईडीएफ को सिनवार और मोहम्मद डेफ को सुरक्षित पकड़ने का दिया आदेश

तेल अवीव, 11 मई। इजराइल वॉर कैबिनेट की शुक्रवार देर रात हुई बैठक में इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) को हमास के सैन्य प्रमुख याह्या सिनवार और उनके डिप्टी मोहम्मद डेफ को सुरक्षित पकड़ने और रफा क्षेत्र में आक्रमण में तेजी लाने का आदेश दिया गया है।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने दक्षिण इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले दो हमास नेताओं को सुरक्षित पकड़ने के लिए दबाव डाला है।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि सिनवार और डेफ पांच किलोमीटर की दूरी पर खान यूनिस और रफा क्षेत्र के बीच अलग-अलग टनल नेटवर्क में हैं।

इजरायली सैन्य खुफिया ने यह भी बताया है कि हमास के दोनों सैन्य नेता इजरायली बंधकों से घिरे हुए हैं। सिनवार और डेफ के सटीक स्थानों पर विशेष खुफिया जानकारी के बाद हमला किया जाएगा।

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से गाजा को आईडीएफ के पूर्ण नियंत्रण में लाने के लिए सिनवार की हत्या का आह्वान किया था।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading