24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कर्नाटक : एकतरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर युवती की हत्या की

एकतरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर युवती की हत्या की

बेंगलुरु, 15 मई । कर्नाटक के हुबली में सन्न कर देने वाली घटना में बुधवार तड़के एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने एक लड़की के घर में घुसकर उसे चाकू मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने पहले भी युवती को चेतावनी दी थी कि उसका भी नेहा हीरेमथ जैसा हाल होगा, जिसकी हाल ही में हुबली के एक कॉलेज परिसर में निर्दयता पूर्वक चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तड़के 5.30 बजे युवती के घर में घुस गया और सो रही पीड़िता पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह युवती को मारकर भागने में कामयाब रहा।

उस समय युवती की दादी और दो बहनें घर में मौजूद थीं। आरोपी ने युवती को पूरे घर में घसीटा, उसे लात मारी और चाकू से वार किये। इसके बाद उसने उसे रसोई घर में धक्का दिया और फिर चाकू से वार किये।

घटना बेंदीगेरी थाने के वीरापुरा ओनी इलाके की है। मृतक महिला की पहचान अंजलि अंबिगेरा के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान विश्वा उर्फ गिरीश के रूप में हुई है।

एमसीए की छात्रा नेहा हीरेमथ की हत्या के बाद इस तरह की एक और घटना ने शहर को स्तब्ध कर दिया है।

विश्वा अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उसने अंजलि को उसकी बात न मानने पर नेहा हीरेमथ का अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

वह अंजलि पर बिना अपने परिवार को बताये उसके साथ मैसुरू जाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी का चोरी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है। वह बाइक चोर के रूप में जाना जाता है।

अंजलि की दादी गंगम्मा ने कुछ दिन पहले पुलिस को आरोपी की धमकियों के बारे में बताया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेने की बजाय उन्हें ज्यादा चिंता न करने की सलाह देते हुए वापस भेज दिया।

अन्य ख़बरें

अमरकंटक में गीता स्वाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन , स्वामी नर्मदानंद गिरि जी महाराज ने दिया सत्कर्म का संदेश

Newsdesk

अनूपपुर में फुटपाथ से सड़क तक कब्जे का आरोप, किराये का खेल या जिम्मेदारों की अनदेखी

Newsdesk

श्री यादव प्रशासक अपेक्स बैंक भोपाल लेंगे जेएसके बैंक  बालाघाट की बैठक

Newsdesk

Leave a Comment