May 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीत लहर तेज होने की संभावना

श्रीनगर, 22 दिसंबर | जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को भी भीषण ठंड जारी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच यहां बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “ठंड और शुष्क मौसम 26 दिसंबर की शाम तक जारी रहेगा। 26 दिसंबर की शाम से 27 दिसंबर की शाम के बीच कश्मीर घाटी और कारगिल में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।”

राज्य में 40 दिनों की भीषण सर्दी का समय ‘चिल्लई कलां’ शुरू हो चुकी है, जो 31 जनवरी तक चलेगा।

इस दौरान श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.8 और गुलमर्ग में माइनस 7.4 दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 18.4 और द्रास में माइनस 18.6 दर्ज किया गया।

वहीं जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.2, कटरा में 7.6, बटोटे में माइनस 2.8, बेनिहाल में माइनस 0.4 और भद्रवाह में माइनस 1.1 रहा।

अन्य ख़बरें

मुंबई: ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, 1745 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Newsdesk

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

जबलपुर क्रूज हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading