May 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

उप्र के निलंबित आईपीएस अधिकारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

महोबा (यूपी), 22 दिसंबर | फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ भ्रष्टाचार और महोबा के एक व्यापारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जब यह घटना हुई थी उस समय पाटीदार महोबा में एसपी थे। पाटीदार को गिरफ्तार कराने वाले को 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

महोबा के एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “पाटीदार को देश छोड़ने से रोकने के लिए एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।”

बता दें कि महोबा के 44 साल के एक स्थानीय व्यापारी इंद्रमणि त्रिपाठी अपनी कार में इस साल 8 सितंबर को बंदूक की गोली से घायल पाए गए थे। इससे पहले उन्होंने महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। घटना के बाद 13 सितंबर को त्रिपाठी की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 9 सितंबर को पाटीदार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। घटना की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पाटीदार को भ्रष्टाचार और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी पाया था।

इससे पहले त्रिपाठी के भाई ने आरोप लगाया था कि पाटीदार ने पीड़ित से 6 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि एसआईटी ने पाया था कि त्रिपाठी ने आत्महत्या की थी।

अन्य ख़बरें

मुंबई: ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, 1745 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Newsdesk

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

जबलपुर क्रूज हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading