22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने की खबर पूरी तरह झूठ : अदाणी समूह

नई दिल्ली, 29 मई । अदाणी समूह ने बुधवार को साफ कर दिया कि पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने की खबर पूरी तरह से झूठी है। अदाणी समूह ने इस तरह की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अदाणी समूह ‘वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड’ के मालिकाना हक वाली फिनटेक कंपनी में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पेटीएम के साथ बातचीत कर रहा है। अदाणी समूह के प्रवक्ता ने कहा, “हम इस तरह की निराधार खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। यह पूरी तरह से झूठ और असत्य है।” स्टॉक रेगुलेटरी फाइलिंग में पेटीएम ने भी इस तरह के किसी भी कदम से इनकार किया है। पेटीएम ने कहा, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर अटकलबाजी है। कंपनी इस संबंध में किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है।” कंपनी ने कहा, “हमने हमेशा सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) विनियम, 2015 के तहत अपने दायित्वों (ऑब्लिगेशंस) के अनुपालन में खुलासे किए हैं और करते रहेंगे।”

अन्य ख़बरें

असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक नॉन-ऑडिट करदाताओं ने आईटीआर दाखिल किया: आयकर विभाग

Newsdesk

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

Newsdesk

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading