18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रामगढ़ की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

रांची, 30 मई । रांची के नजदीक रामगढ़ जिला मुख्यालय की पॉश कॉलोनी विद्यानगर में गुरुवार को अपराधियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला सुशीला देवी (60) की हत्या कर दी। इसके बाद अपराधियों ने घर में आग लगा दी। महिला घर में अकेली थी। उनके पति अशर्फी प्रसाद रेलवे से रिटायर हुए हैं। लेकिन, वह घर से कहीं बाहर निकले थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उनके घर में तीन पुरुष और एक महिला एक साथ आए थे। उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रामगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अफसरों की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की दोपहर एक महिला और तीन पुरुष घर में पहुंचे थे तो उन्होंने सुशीला देवी के पांव छुए थे। माना जा रहा है कि ये लोग महिला के पूर्व परिचित रहे होंगे। घटनास्थल के निरीक्षण से पुलिस ने अनुमान लगाया है कि सारे लोग डाइनिंग हॉल में गए थे, जहां उन्हें नाश्ता-पानी दिया गया था। सुशीला के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है। उनका शव घर के किचेन से मिला है। अपराधियों ने घर में पलंग का बॉक्स और अलमारियां खंगाली है। घर के सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। हत्या का मकसद क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। वारदात की जानकारी तब हुई, जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा। अपराधियों ने घर के एक हिस्से में आग लगा दी थी। रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों का सुराग हासिल करने की कोशिश की जा रही है। आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment