September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नोएडा : एसी में शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

 नोएडा, 8 जून। उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर-113 स्थित एफएनजी रोड पर शुक्रवार देर रात एक कार में आग गई। आग से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई क्योंकि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग एसी में शॉट सर्किट होने की वजह से लगी। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात एफएनजी रोड पर आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि आग लगते ही कार चालक कूद गया। आग से कार पूरी तरह से जल गई। आग की वजह से एफएनजी पर यातायात को कुछ देर के लिए रोका गया। आग पर काबू पाने के बाद क्रेन की मदद से कार को सड़क के किनारे किया गया और यातायात फिर शुरू हो सका।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading