35.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जिमी फॉलन ने दिलजीत दोसांझ से सीखी पंजाबी, कहा- ‘सत श्री अकाल’

लॉस एंजिल्स, 18 जून । पॉपुलर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल लेवल के स्टार हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिकन टॉक शो के होस्ट जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिमी फॉलन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ की बिहाइंड द सीन रील शेयर की, जिसमें दिलजीत बतौर गेस्ट नजर आए। वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत जिमी को पंजाबी सिखाते हैं। दिलजीत मूंछों पर ताव देकर बोलते हैं, ”पंजाबी आ गए ओए…” जिमी भी इसको रिपीट करते हैं। फिर दिलजीत उन्हें ‘सत श्री अकाल’ बोलना सिखाते हैं, जिसे वह सही तरीके से दोहराते हैं। इस पर दिलजीत के मुंह से “वाह” निकलता है। इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी “सत श्री अकाल” लिखा। रील पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा, “मेरे लिए ये ‘ओए’ ही था।” वहीं पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने कमेंट में लिखा, “पंजाबी।” फॉलन ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को ग्लव्स बदलते हुए देखा गया। बैकग्राउंड में दिलजीत का ट्रैक ‘बॉर्न टू शाइन’ प्ले हो रहा है। दिलजीत ने शो की शुरुआत में ‘बॉर्न टू शाइन’ समेत कई चार्ट-टॉपिंग हिट गाने गाए। वर्कफ्रंट की बात करें तो, दोसांझ को पिछली बार ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं। दिलजीत जल्द ही ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनके पास ‘रन्ना च धन्ना’, ‘नो एंट्री 2’ और ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ भी है।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading