19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

MP News- गुना में जनता की परेशानी को लेकर कलेक्टर पर भड़के सिंधिया

Guna News, 5 जुलाई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर कलेक्टर सत्येंद्र सिंह पर नाराज हुए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शुक्रवार को बारिश के बीच आमजनों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही निराकरण का भरोसा दिलाया। कई लोगों ने सिंधिया को आवेदन भी दिए। केंद्रीय मंत्री जब स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे थे तो बैरिकेडिंग व्यवस्था अच्छी नहीं थी और पंडाल का भी इंतजाम नहीं था। इस पर सिंधिया ने कलेक्टर सत्येंद्र सिंह से अच्छी व्यवस्थाएं नहीं होने पर नाराजगी जताई और उनसे कहा कि आगे से ऐसी अव्यवस्थाएं नहीं होनी चाहिए। जरूरत के अनुसार पंडाल बड़ा लगाया जाए। बता दें कि सिंधिया अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार की रात को गुना पहुंचे। सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात करने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। इस दौरान बारिश हो रही थी। इसके अलावा पंडाल छोटा होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब भी अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आते हैं तो वह स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हैं। उनकी समस्याओं को जानने के अलावा अधिकारियों को समाधान के भी निर्देश देते हैं। यही कारण है कि सिंधिया के प्रवास के दौरान समस्याओं से जूझ रहे लोग उनसे मुलाकात कर आवेदन भी देते हैं।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment