19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Indore News – इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी लिया हिस्सा

इंदौर, 9 जुलाई । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को अटल वन में इस अभियान के तहत पौधरोपण किया। दरअसल, देश में इंदौर की पहचान ‘क्लीन सिटी’ के तौर पर है और अब इसे ‘ग्रीन सिटी’ बनाने की मुहिम जारी है। यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पौधरोपण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इंदौर के अटल वन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री का यह अभियान आज देश में जन-आंदोलन का रूप लेकर संपूर्ण विश्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह धरा हमारी मां है और इस संसार में मां से बड़ा कोई नहीं। इसी भाव के साथ हमने प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी अभियान के तहत अटल वन में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में प्रदेश हीं नहीं देश के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं और इंदौर पहुंचकर पौधरोपण कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अभियान के तहत बीएसएफ परिसर में पौधरोपण किया।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment