22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Madhya Pradesh News – ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत

Gwalior News, 11 जुलाई। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के भिंड रोड पर एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भिंड की ओर जाने वाली सड़क पर एक ऑटो आठ सवारियों को लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में लगी है। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग आपस में रिश्तेदार हैं और वे भिंड जिले के मालनपुर एक शादी की रस्म के सिलसिले में गए थे। ये सभी मूल रूप से मुरैना के रहने वाले हैं। शादी की रस्म अदा करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading