July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं कई मामले

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश

गाजियाबाद, 12 जुलाई। गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ गुरुवार देर रात हुई। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट का मोबाइल बरामद हुआ। इस बदमाश के खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट में करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस कई दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई को शालीमार गार्डन थाना पुलिस टीम ईएसआई अस्पताल के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार कान्हा काम्प्लेक्स की तरफ से आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया गया लेकिन वो नहीं रुका और अपनी मोटरसाइकिल को पीछे की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस टीम को अपने पीछे आता देख बदमाश ने अपनी मोटरसाइकिल की स्पीड और बढ़ा दी। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल प्रेम गली में जाकर फिसल गई। इस दौरान बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम रवि (28) है और वह दिल्ली के दिलशाद गार्डन का रहने वाला है। बदमाश रवि पर दिल्ली व गाजियाबाद में चोरी लूट व आर्म्स एक्ट के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा, 1 जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि रवि दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहने का फायदा उठाता था और गाजियाबाद में आकर वारदात को अंजाम देकर वापस दिल्ली में प्रवेश कर जाता था।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading