30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

MP News – मप्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ड्यूूटी से गैरहाजिर प्रबंधक निलंबित

bhopal latest news, 23 जुलाई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के बाधित होने के दौरान एक अधिकारी की अनुपस्थिति और लापरवाही के मामले में प्रबंधक गौरव अटूट को निलंबित कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खजूरी सड़क वितरण केंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इस दौरान इस क्षेत्र में पदस्थ प्रबंधक गौरव अटूट मौके से गायब रहे। प्रथमदृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अटूट को मुख्यालय संभागीय कार्यालय भोपाल से अटैच कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी कर्मचारियों को सचेत किया है और कहा है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। राज्य में वर्तमान में किसान खेती के कार्य में लगे हुए है और मौसम में उमस भी है। लिहाजा इस समय सभी को बिजली की ज्यादा जरूरत है। ऐसे में एक अधिकारी की लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading