September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन करेगा डांस और एक्टिंग की क्लास का आयोजन

कोच्चि, 27 जुलाई। मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) के नव निर्वाचित निकाय ने युवाओं के लिए डांस और एक्टिंग की क्लास लेने का फैसला लिया है। निकाय से जुड़े एक अभिनेता ने कहा, “हमने युवाओं के लिए डांस और एक्टिंग की क्लास रखने का फैसला लिया है। युवाओं के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हम एक्टिंग और डांस में दिलचस्पी रखने वालों के लिए वर्कशॉप आयोजित करेंगे।” उन्होंने कहा कि पहले सलेक्शन किया जाएगा और उन लोगों को वर्कशॉप के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। एक्टर ने कहा, “अगर कोई डांस सीखना चाहता है तो वह भी इन वर्कशॉप में शामिल हो सकता है।” एक्टर ने आगे कहा, “दिवंगत एएमएमए अध्यक्ष इनोसेंट ने प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से वादा किया था कि एएमएमए उनके साथ मिलकर एक स्टेज शो आयोजित करेगा, जिसे बाद में एक प्रमुख मलयालम टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि शो से होने वाली आय को प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और एएमएमए को दिया जाएगा। स्टार ने कहा, “प्रोड्यूसर्स मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। इसलिए, इनोसेंट ने मेकर्स से वादा किया था कि एएमएमए फंड जुटाने के लिए स्टेज शो करेगी।” एएमएमए के सभी प्रमुख सितारे जिनमें ममूटी, मोहनलाल, एमओएस सुरेश गोपी और अन्य शामिल हैं, अगले महीने होने वाले स्टेज शो के लिए रिहर्सल करेंगे। एक एक्टर ने आईएएनएस को बताया कि कोच्चि में चार दिनों की रिहर्सल होगी और फिर शो का मंचन किया जाएगा, जिसका प्रसारण सितंबर में ओणम त्योहार के मौके पर मझाविल मनोरमा टीवी द्वारा किया जाएगा। इस बीच, सुपरस्टार मोहनलाल ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और उन्हें एएमएमए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया, जबकि बेहद लोकप्रिय अभिनेता सिद्दीकी को निकाय का नया महासचिव नियुक्त किया गया।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading