24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

रूस में 22,934 नए कोविड -19 मामले सामने आए

मास्को, 13 जनवरी | रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 22,934 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ देश में कुल संक्रमण 3,448,203 तक पहुंच गए हैं। यह जानकारी देश के कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने एक बयान में दी।

संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 531 से बढ़कर 62,804 हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मास्को सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, यहां पिछले 24 घंटे में 5,001 मामलों सहित कुल 867,215 मामले दर्ज हुए हैं।

वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 24,755 रिकवरी दर्ज की गई है, जिनके साथ रिकवर हुए लोगों की संख्या 2,825,430 हो गई है।

रूसी अधिकारियों ने कहा कि देश में रविवार को नए संक्रामक कोरोनावायरस स्ट्रेन का पहला मामला दर्ज किया गया, जिसे पहली बार ब्रिटेन में पिछले महीने पाया गया था।

वहीं रूस ने मंगलवार को 1 फरवरी तक ब्रिटेन से आने और जाने वाली अपनी उड़ानों के निलंबन को बढ़ाने का फैसला किया।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

Newsdesk

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से क‍िया हमला, लारक द्वीप पर हमले के जवाब में कार्रवाई का दावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading