सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

तमिलनाडु में कोविड वैक्सीनेशन शुरू

चेन्नई, 16 जनवरी | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शनिवार को मदुरै के गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल में राज्य के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, स्वास्थ्य मंत्री सी. वीजयबास्कर और अन्य लोग भी मौजूद थे।

पहला टीका राजाजी अस्पताल में एक डॉक्टर को दिया गया।

तमिलनाडु में इम्यूनाइजेशन एक्सरसाइज 166 केंद्रों (सरकारी और निजी अस्पतालों) में किया जाएगा।

दोनों टीके – कोविशिल्ड, कोवैक्सीन का उपयोग राज्य में किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, कोविशिल्ड की 536,500 खुराक की पहली खेप राज्य में पहले ही पहुंच चुकी है।

प्रत्येक केंद्र पर कुल 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

शुक्रवार तक, राज्य में कोरोना के 8,29,573 मामले सामने आ चुके थे। वायरस के कारण कुल 12,251 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading