24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

रूस में कोरोना के 24,092 नए मामलों की पुष्टि

मॉस्को, 17 जनवरी | रूस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,092 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 3,544,623 तक पहुंच गया है। शनिवार को यहां के कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने इसकी जानकारी दी है।

सेंटर के दिए एक बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान यहां 590 मरीजों की जानें गई हैं, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या 65,085 हो गई है।

बयान के मुताबिक, अब तक 2,936,991 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 27,311 रिकवरी बीते दिनों हुई है।

रूस के मॉस्को पर कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है। यहां नए मामलों की संख्या 4,674 है, जिसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 887,636 हो गई है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

Newsdesk

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से क‍िया हमला, लारक द्वीप पर हमले के जवाब में कार्रवाई का दावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading