22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल, 29 अगस्त । हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के कसरावद विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य की राजनीति में विधायक सचिन यादव के पिता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव तथा भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का पिछड़े वर्ग में खासा प्रभाव है। यादव परिवार की यादव समाज में गहरी पैठ भी है। सचिन यादव को यह जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग और खासकर यादव समाज को रिझाने के लिए दी गई है। निमाड़ अंचल के कांग्रेस नेताओं ने सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। सचिन यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन मंत्री के.सी. वेणुगोपाल और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर सभी नौ विधानसभा सीटों बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना का दौरा नी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम की सभी नौ विधानसभा सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजयी होगी। यादव ने दावा किया कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ एक मजबूत जनहितैषी सरकार बनायेगी। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading