26.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अयोध्या : दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर बनेगी भव्य चौपाटी

अयोध्या, 30 अगस्त। अयोध्या में दीपोत्सव से पहले पर्यटक राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी का लुफ्त उठाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही 4.65 करोड़ रुपये की स्‍वीकृत‍ि भी दे दी है। एडीए के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह चौपाटी सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर बनने जा रही है। चौपाटी के निर्माण व विकास का कार्य अब तक 45 प्रतिशत पूरा हो गया है। आवास विभाग ने एडीए की इस परियोजना के लिए 4.65 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी के एक सेक्शन को चौपाटी में परिवर्तित कर रहा है, जहां देश व दुनिया से आने वाले सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी स्वच्छता के साथ निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने के लिए चौपाटी के तर्ज पर फूडिंग एरिया को विकसित करने की योजना बनायी गयी है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनायी जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे। चौपाटी के लिए चिह्नित क्षेत्र का सौंदर्यीकरण तो किया ही जाएगा, साथ ही स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि राम की पैड़ी पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी, जहां सिर्फ चबूतरे बनाए जाएंगे, ताकि लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त ब‍िता सकें। कुछ जगहों पर आधुनिक डिजाइन वाले ठेलों का संचालन भी किया जाएगा। यहां गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देवी तालाब संरक्षण पर एनजीटी की अहम कार्यवाही

Newsdesk

पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे किसानों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के सामने किया अनशन समाप्त

Newsdesk

राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर रवाना हुई छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम

Newsdesk

Leave a Comment