26.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बंगाल के मशहूर नाटककार प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने को लौटाएंगे पुरस्कार

कोलकाता, 3 सितंबर। मशहूर नाटककार चंदन सेन ने मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राज्य पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया। चंदन सेन को साल 2017 में रंगमंच के क्षेत्र में राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार ‘दीनबंधु मित्र पुरस्कार’ दिया गया था। जिसे अब वह पुरस्कार राशि के साथ चेक के माध्यम से राज्य सरकार को वापस करना चाहते हैं। चंदन सेन ने कहा, “मैं कल एक विधायक द्वारा राज्य पुरस्कार विजेताओं के बारे में की गई टिप्पणी से अपमानित महसूस कर रहा हूं, जो अब आरजी कर मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं। इसलिए मैंने राज्य सरकार को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि लौटाने का न‍िर्णय लिया है। मैंने इस मामले में राज्य सरकार को ईमेल के जरिए सूचना भेज दी है।” अभिनेता से नेता बने और तृणमूल कांग्रेस विधायक कंचन मलिक ने सोमवार को एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने आरजी कर मुद्दे पर विरोध कर रही मशहूर हस्तियों के बारे में सवाल उठाया और पूछा था कि क्या वे अपने राज्य पुरस्कार लौटाएंगे। हालांकि, अपने ही समुदाय के लोगों की ओर से बड़े पैमाने पर आलोचना के बाद कंचन मलिक ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। हाल ही में, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक थिएटर समूह ने भी जिले में थिएटर मेला आयोजित करने के लिए राज्य सरकार का दान चेक लौटा दिया था। सिंगर श्रेया घोषाल ने भी इस महीने निर्धारित अपने लाइव कॉन्सर्ट को स्थगित करने की घोषणा की है। सिंगर ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध की आवाज उठाई है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कई सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजकों ने आने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए समितियों को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले दान को स्वीकार न करने का ऐलान किया है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देवी तालाब संरक्षण पर एनजीटी की अहम कार्यवाही

Newsdesk

पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे किसानों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के सामने किया अनशन समाप्त

Newsdesk

राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर रवाना हुई छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम

Newsdesk

Leave a Comment