33.7 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार को चीन ने दी सलाह

बीजिंग, 19 सितंबर। यूएन सुरक्षा परिषद की अफगानिस्तान पर एक खुली बैठक में चीनी स्थायी प्रतिनिधि फू छोंग ने कहा कि चीन अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उचित चिंताओं पर ध्यान देने और महिलाओं और लड़कियों के बुनियादी अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा के लिए उपाय करने का आह्वान करता है। फू छोंग ने कहा कि अफगानिस्तान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में ‘नैतिकता कानून’ ने अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। चीन को उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान की स्थिति को व्यापक और निष्पक्षता से देखेगा और अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण और आर्थिक सुधार का समर्थन करेगा।

अफगानिस्तान को अस्थिरता और अविकसितता के मूल कारणों को खत्म करने में मदद करेगा, और महिलाओं सहित सभी लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाएगा। फू छोंग ने कहा कि अफगानिस्तान में लगभग 24 मिलियन लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है, 12.4 मिलियन लोगों को गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ता है, और मानवीय वित्त पोषण दर एक तिहाई से भी कम है। अफगानिस्तान की विदेशी संपत्तियां अफगान लोगों के लिए ‘जीवनरक्षक धन’ हैं। अमेरिका को उन्हें बिना शर्त मुक्त करना चाहिए और उन्हें पूरी तरह से अफगान अधिकारियों को लौटाना चाहिए। चीन संबंधित देशों से अवैध एकतरफा प्रतिबंधों को तुरंत हटाने और अफगानिस्तान के विकास के वैध अधिकार का सम्मान करने का आग्रह करता है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

युद्धविराम उल्लंघन पर भड़के नेतन्याहू, हिज्‍बुल्लाह के 80 से ज्यादा ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई

Newsdesk

आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं द्रौपदी मुर्मु, विधायक से राष्ट्रपति तक का यूं तय किया सफर

Newsdesk

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading