25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

दुनिया में इस वक्त 100 करोड़ आईफोन सक्रिय है : एप्पल

नई दिल्ली, 28 जनवरी | दुनिया भर में आईफोन के डिवाइसों की संख्या ने इस वक्त सौ करोड़ की ऊचांइयों को छू लिया है। कंपनी ने गुरुवार को इसका ऐलान किया है। दिसंबर की तिमाही में आईफोन ने रिकॉर्ड 65.6 अरब डॉलर की कमाई की थी और कोविड-19 व सोशल डिस्टेंसिंग मानकों के होते हुए भी आईफोन 12 सीरीज की मार्केट में इस कदर मांग थी कि इसकी कमाई में साल-दर-साल के हिसाब से 17 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

एप्पल के सीईओ टिक कुक के मुताबिक, अपने सक्रिय डिवाइसों में हो रही तेजी से वृद्धि के साथ कंपनी ने एक नई बुलंदी को छुआ है।

विश्लेषकों के साथ अपने अर्निग्स कॉल के दौरान कुक ने सूचित किया, “दिसंबर वाली तिमाही में हमने दुनिया भर में हमारे डिवाइसों ने 165 करोड़ की संख्या को पार कर लिया है। साल-दर-साल आईफोन में 17 प्रतिशत तक का इजाफा हो रहा है और ऐसा आईफोन 12 परिवार की भारी मांग के चलते हुआ है। इस वक्त आईफोन का सक्रिय इंस्टॉल्ड बेस सौ करोड़ से अधिक है।”

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment