24 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आंध्र प्रदेश : पलनाडु में एक छात्रा ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

अमरावती, 17 नवंबर । आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में स्थित एक जूनियर कॉलेज की छात्रा ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने मामूली कहासुनी के बाद हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है।

मामला पलनाडु जिले के नरसारावपेट कस्बे का है। कक्षा 11 की छात्रा का अपनी सहपाठी से पेन को लेकर एक झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद वह काफी परेशान थी, इसी दौरान उसने छात्रावास की इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पता चला है कि मृतका जिले के बोलपल्ले मंडल के वेल्लटूर गांव की रहने वाली थी। वह अनुषा कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। इस बीच, राजस्व संभागीय अधिकारी और मंडल राजस्व अधिकारी ने कॉलेज का दौरा किया है।

फिलहाल पुलिस ने छात्रा की आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading