19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बेटे ने इरफान खान का पानी पुरी खाते हुए वीडियो पोस्ट किया

Irrfan Khan enjoys pani puri in throwback video posted by son.

मुंबई, 2 मई| इरफान खान के बेटे बाबिल ने दिवंगत अभिनेता का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब आप लंबे समय तक डाइट पर रहते हैं और फिर शूटिंग भी खत्म हो जाती है तो आप पानी पुरी खा सकते हैं।”

इरफान ने बुधवार को 54 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें इस सप्ताह के शुरू में कोलन संक्रमण के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं।

अपने पिता की मृत्यु के बाद बाबिल ने संवेदनाएं भेजने वालों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया था।

उन्होंने लिखा था, “मैं उन सभी संवेदनाओं के लिए गहराई से आभारी हूं जो आप सभी अच्छे दोस्त मेरे लिए डाल रहे हैं। हालांकि, मुझे आशा है कि आप समझते होंगे कि अभी मैं जवाब देने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मेरी शब्द खो रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं आप में से हर किसी को जबाव दूंगा लेकिन अभी नहीं। बहुत बहुत धन्यवाद! मैं आप सभी से प्यार करता हूं।”

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment