19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

kolkata knight riders, 8 मार्च। कोलकाता नाईट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि तापमान अधिक नहीं है और इसलिए वह चेज करना चाहते हैं। रहाणे ने कहा कि वे नई शुरुआत करना चाहते हैं और एक समय पर एक ही मुकाबले के बारे में सोच रहे हैं।

कोलकाता में एक बदलाव है, स्पेंसर जॉनसन की वापसी हुई है और मोईन अली बाहर हैं। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही है। लखनऊ की टीम में कोई बदलाव नहीं है। टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती इम्पैक्ट सब : मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, लवनीत सिसोदिया लखनऊ सुपर जायंट्स : एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदौनी , डेविड मिलर, दिग्‍वेश राठी, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान इम्पैक्ट सब : रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह

अन्य ख़बरें

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment