19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मौत के 45 दिन बाद कब्र से बाहर निकाली गई लाश, हत्या की आशंका

Jabalpur crime news। जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के मेहगांव पौड़ी गांव से एक मामला सामने आया है। यहां 45 दिन पूर्व भूरा सिंह की मौत के बाद परिवार ने हार्ट अटैक बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन मृतक के बेटे ने अब अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है।
भूरा सिंह का बेटा गुजरात में काम करता है। जब उसे पिता की अचानक मौत की जानकारी मिली और अंतिम संस्कार जल्दबाज़ी में कर दिए जाने का शक हुआ, तो उसने कुंडम पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्र से बाहर निकलवाया और मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment