26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

जहीर खान और सागरिका ने पहले बच्चे का किया स्वागत

Zaheer Khan – पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी, अभिनेत्री सागरिका घाटगे, माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ग्रेस्केल फैमिली फोटो साझा करते हुए इस खुशी की खबर दी।

तस्वीर में जहीर को नवजात शिशु को अपनी गोद में पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि सागरिका उन्हें पीछे से गले लगाए हुए हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वादों के साथ हम अपने कीमती नन्हे से बेटे ‘फतेहसिंह खान’ का स्वागत करते हैं।”

इस घोषणा के बाद फैन्स, दोस्तों और सेलिब्रिटीज की ओर से बधाइयों का तांता लग गया।

अभिनेता अंगद बेदी ने “वाहेगुरु” कमेंट किया, जबकि अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।” सुरेश रैना ने भी इस मौके पर दंपती को बधाइयाँ दीं।

आकाश चोपड़ा ने लिखा, “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।”

जहीर और सागरिका ने नवंबर 2017 में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में बॉलीवुड सितारों और टीम इंडिया के साथियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।

जहीर, जो 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (MI) से डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और फिर ग्लोबल डेवलपमेंट हेड के रूप में जुड़े रहे, वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

अपने करियर में उन्होंने तीन टीमों के लिए कुल 100 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 7.58 की इकॉनमी रेट से 102 विकेट लिए। उन्होंने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी करते हुए आखिरी बार टूर्नामेंट खेला था, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया।

एलएसजी की तीन मैचों की जीत की लय पिछले शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स से पांच विकेट की हार के साथ टूट गई। अब टीम शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

एलएसजी इस समय सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आईपीएल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

Newsdesk

जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप: शान से सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की बेटियां, एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading